बिलासपुर 24 मार्च 2023 - इस वक्त बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा मोबाईल रिपेयरिंग शॉप में मोबाईल फोन में जबरजस्त ब्लास्ट हुआ है , इस ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के मुताबिक एक युवक मोबाइल सुधरवाने शॉप पंहुचा था जब दुकानदार मोबाइल खोलकर देख ही रहा था, तभी अचानक मोबाईल की बैटरी फट गई और तेज आवाज के साथ किसी बम ब्लास्ट की तरह आग और धुंए का गुबार उठ गया।

जिस समय युवक दुकान में मोबाइल ठीक कराने पहुंचा था। उस समय वहां और भी लोग मौजूद थे। उनके सामने ही दुकान संचालक ने मोबाइल की बैटरी जैसे ही खोलकर देखा तब अचानक बैटरी फट गई और आग के साथ चिंगारी उठी। पटाखा फूटने जैसी आवाज सुनकर दुकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं  दुकान के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मोबाइल दुकान पहुंच गई थी पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक अपने पुराने सैमसंग मोबाइल की बैटरी दिखाने आया था जो कि खोलते ही फट गई।