रायपुर 17 मई 2023 - भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई थी जिसमे अधिकांश नेता उम्रदराज एवं डायबिटीज के मरीज है एवं अधिकांश की आदत दोपहर 1 से 2 के बीच भोजन करने की है, लेकिन कल कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अलग ही नज़ारा देखने को मिला सुबह 10 बजे बैठक के लिए बुलाए गए कार्यसमिति सदस्य दोपहर 1 बजे भूखे होने के कारण जहां पर भोजन की व्यवस्था थी, वहां पहुंचे, परंतु प्रदेश के एक पदाधिकारी द्वारा मीटिंग समाप्ति के बाद भोजन करने की बात कहकर उन्हे वापस वहां से लौटा दिया गया जिससे अधिकांश कार्यसमिति सदस्य वापस मीटिंग में बैठने की बजाय या तो घर चले गए या फिर होटल में जाकर जलपान ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है की भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष कार्यकर्ताओ एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों से आजीवन सहयोग निधि के नाम पर राशि ली जाती है जिसमे से 25 प्रतिशत प्रदेश में,25 प्रतिशत जिले में एवं 50 प्रतिशत मंडल में देने का प्रावधान है, इसके बावजूद कल छत्तीसगढ़ भाजपा सत्ता जाने के 4 वर्ष बाद ही गरीब स्थिति में नजर आई एवं भोजन व्यवस्था को लेकर अधिकांश कार्यसमिति सदस्य में आक्रोश देखा गया।










