रायपुर 23 नवंबर 2023 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर IT की टीम ने दबिश दी है. राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री निवास रोडलाइंस के ठिकानों पर IT की टीम ने छापा मारा है. IT के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे।

IT की मोवा स्थित दफ्तर पर 2 दिनों से छापेमार कार्रवाई जारी है. रोड लाइंस कंपनी पर आयकर चोरी की शिकायत पर रेड कार्रवाई की गई है. दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।