कांकेर 24 जुलाई 2022 -  कांकेर जिले में एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है डाक विभाग में महिला कर्मचारी को देख निरीक्षक की नीयत बिगड़ने लगी और उसके घर जाकर अश्लील हरकतें करने लगा महिला के मना करने के बावजुद निरीक्षक जबरदस्ती करने लगा। 

महिला की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। बताया जा रहा है कि डाक विभाग में काम कर रही महिला कर्मचारी के साथ डाक विभाग का उप संभागीय निरीक्षक महिला के घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ किया था। 

महिला ने इसकी शिकायत कांकेर जिले के ग्राम कोरर पुलिस थाना में जाकर दर्ज कराई थी महिला की शिकायत पर डाक विभाग के उप संभागीय निरीक्षक पर पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।