रायपुर 13 अप्रैल 2023 - कल यानी की 14 अप्रैल शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में देश भर में छुट्टी का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ में छुट्टी के लिए राज्य सरकार ने 12 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए 14 अप्रैल को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है।

इसके बाद अब राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए लगातार 3 दिन की छुट्‌टी मिलने वाली है। क्योंकि 14 अप्रैल शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती है इसके अगले दिन शनिवार है शनिवार और रविवार को राज्य में शासकीय कर्मचारियों का अवकाश होता है।