GPM 23 मार्च 2023 - गौरेला में एक महिला के साथ दो लोगों के द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है , यहां गौरेला के पतेराटोला की रहने वाली एक महिला घर में अकेली थी कि दो युवक घर में घुस गये और महिला को धमकाते हुये दोनों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया और महिला को धमकाकर भाग गये।
महिला ने गौरेला पुलिस को इसकी सूचना दिया जिस पर गौरेला पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गयी है वहीं कुछ संदेहियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।











