अंबिकापुर 10 जून 2023 - केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा के देशव्यापी काम गिनाओ अभियान के तहत सरगुजा के दौरे पर हैं। उन्होंने आज यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया। उनहोंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि, प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का रोडमेप भी समझाया। उन्होंने बताया कि, केंद्र सरकार के 09 साल पूरे होने पर सरगुजा संभाग की 12 विधानसभा सीटों में भाजपा माता राज मोहनी महा जनसंपर्क निकालेगी। उन्होंने यह भी बताया कि, सूरजपुर जिले के गोविंदपुर से यात्रा का शुभारंभ होगा।
केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खास बात यह रही की पार्टी के पदाधिकारी और पत्रकार उन्हें गौर से सुनते रहे लेकिन सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी भाषण के दौरान सोफे पर सोते नजर आए पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी के सोते वक्त किसी ने उनका तश्वीर क्लिक कर लिया जो अब शोसल मीडिया में वायरल है।











