रायपुर 11 जून 2023 - चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी खुलकर देखने को मिल रही है । सोशल मीडिया पर भी दोनों दल आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं अब सोशल मीडिया पर इसी तरह के विवाद का मामला अब थाने पहुंच चुका है।
रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत की है। जिस कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत की गई उसका नाम इदरीश गांधी है। उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश के खिलाफ FIR दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने की है।
दरअसल यह सारा विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खड़ा हुआ है इदरीश गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें डॉक्टर रमन सिंह को किडनी चुराने वाला बताया गया। इस पोस्ट को भाजपा के लोगों ने निराधार और आपत्तिजनक बताते हुए सिविल लाइन थाने जाकर इस मामले का शिकायती आवेदन दिया है ।
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की FIR दर्ज नहीं की है। पुलिस की ओर से शिकायत आवेदन पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।










