गरियाबंद 26 मार्च 2022 -  गरियाबंद के कोतवाली क्षेत्र में खुदकुशी के दो मामले सामने आए है। जहां जंगल में अलग-अलग स्थानों में एक युवक और एक युवती की लाश मिली है। दोनों के बीच जीजा-साली का रिश्ता बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि टाकेश्वरी 19 मार्च से घर से लापता थी। परिजनों ने उसे ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन कहीं नही मिली।

काफी खोजबीन के बाद टाकेश्वरी की लाश गंजई के जंगल मे पेड़ पर लटकी मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती की लाश  गंजई के घने जंगल में पेड़ पर लटकी मिली है लाश 4 से 5 दिन पुरानी बताई जा रही है। 

वहीं युवक की लाश बेहराबुड़ा के जंगल से बरामद की गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच में लिया है। मृतिका टाकेश्वरी हरदी की रहने वाली थी। वहीं मृतक नूनकराम मगरलोड थाना क्षेत्र के सोगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि वह अपनी ससुराल हरदी में ही रहता था। टाकेश्वरी और नूनकराम के बीच जीजा-साली का रिश्ता था।