रायपुर 30 नवंबर 2023 -  01 दिसंबर को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा नवा रायपुर में भारत V/S ऑस्ट्रेलिया के मध्य T-20 क्रिकेट मैच खेला जाना है मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है:-

01 - शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।

02 - माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, पटाखा, इत्यादि अग्नि सामग्री।

03 - चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक, एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।

04 - पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।

05 - लाउड हैलर, सिटी, हार्न रेडियो, भड़काउ व संकट पैदा करने वाले संकेत

06 - व्यक्तिगत महिला पर्स के अलावा और कोई भी बैग
खाने पीने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि। 

स्टेडियम अन्दर अनुमत वस्तुओ की सूची :-

01 - कैमरो के साथ फोन

02 - छोटे निजी कैमरा

03 - महिलाओं का मेकअप (लिपस्टिक, लीपग्लास, पाउडर, कॉम्पैक्ट, आदि)

04 - परफ्यूम, लिक्विड नेल पॉलिस और 3 0z (100 मिली) से कम ऐसे अन्य तरल