जशपुर 25 अप्रैल 2023 - जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी साय के साथ मारपीट मामले में पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने दो आरक्षक को निलंबित कर दिया है वहीं SDOP को हटा दिया है।
SP डी. रविशंकर ने आदेश जारी करते हुए DSP नक्सल ऑपरेशन जशपुर व बगीचा SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर को हटा दिया है और SP कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही आरक्षक राजकुमार मनहर और संतोष उपाध्याय को निलंबित कर दिया है।











