रायपुर 04 दिसंबर 2023 - कांग्रेस के जिन 22 सीटों पर अपने वर्तमान विधायकों का टिकट काटा था, उनमें से 14 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। कांग्रेस केवल 08 सीटों पर ही सफलता प्राप्त कर पाई। एक सीट पाली तानाखार पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कब्जा किया है। कांग्रेस ने इस उम्मीद के साथ विधायकों का टिकट काटा था कि इन सीटों पर वर्तमान विधायकों का जनाधार कमजोर है। इसलिए प्रत्याशी बदले जाने पर पार्टी को जीत मिल सकती है, लेकिन कांग्रेस की यह तरकीब काम नहीं आई, बल्कि फायदा भाजपा को हुआ।

भाजपा ने यहां बड़ी रणनीति पर काम किया और यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के मुकाबले दमदार प्रत्याशियों को टिकट दिया। आखिरकार परिणाम चौकाने वाले रहे। विधायकों का टिकट काटा, साथ में कांग्रेस को हार का भी सामना करना पड़ा। 

2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ अपनी सरकार बनाई थी। 2018 में भाजपा के कई बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा था। ठीक इसी तरह अब कांग्रेस के दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी है।