अम्बिकापुर 09 जुलाई 2023 - सरगुजा के बतौली स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में मैकडोवल्स NO - 1 की बोतल में कीड़ा निकलने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसके बाद मदिरा प्रेमियों के बीच हंगामा मच गया , इसी वीडियो को देख प्रदेश आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब में मिलावट करने वालों पर सख्त कार्यवाही की बात कही हैं। 

उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में शराब में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही होकर रहेगी। आज तक छत्तीसगढ़ में शराब पीने से कोई बड़ी घटना नहीं घटी है। गुजरात और बिहार में जहरीली शराब लोगों की मौत के खबरे सामने आई है। लेकिन प्रदेश में ऐसा देखने को नहीं मिला था।

इस संबंध में जिला आबकारी निरीक्षक मरकाम ने कहा कि, शराब में कीड़ा निकलने की शिकायत नहीं मिली है, कार्रवाई के लिए शराब खरीदी का बिल रहना अनिवार्य है। यदि कोई बिल सहित शिकायत करता है तो जरूर जांच होगी। 

बता दें कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में सरकारी तौर शराब बेची जा रही है, फिर भी शराब दुकानों के कर्मचारी किसी भी ग्राहक को बिल नहीं देते। ऐसे में शिकायत की तो कोई गुंजाइश ही नहीं बचती।