रायपुर 19 मई 2023 - गुढियारी स्थित डागा भवन में हुई लाखो रूपयो की चोरी का खुलासा हो गया है। भाई बहन और प्रेमी ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक युवती और नाबालिग सहित कुल 3 शातिर चोर गिरफ्तार। निधि दास मानिकपुरी और गौतम बघेल और एक नाबालिग समेत कुल 3 चोर गिरफ्तार किए गए हैं। निधि दास मानिकपुरी और चोरी का मास्टरमाइंड नाबालिग आपस में भाई बहन है।

गौतम बघेल निधि मानिकपुरी का प्रेमी है। सोने चांदी के जेवर समेत नगदी बरामद कर ली गई है। ई रिक्शा कारोबारी प्रांजल डागा के घर लाखो रूपयो के जेवर और नगदी की चोरी हुई थी। गुढियारी पुलिस आज कर खुलासा सकती है।