रायपुर 22 अक्टूबर 2022 -   छत्तीसगढ़ के कई भाजपा नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है इसके लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में खैरागढ़ उपचुनाव में हार और दूसरे प्रत्याशी के लिए प्रचार करने का हवाला दिया गया है। खैरागढ़ उपचुनाव के 6 महीने बाद भाजपा इन नेताओं को निलंबित किया है।

इन नेताओ को किया गया निलंबित :- 

भाजपा ने खैरागढ़ के जिन नेताओं को निलंबित किया है उनमें लोकेश्वरी जंघेल , रावल कोचर , राकेश ठाकुर , केशव साहू और रामा साहू का नाम शामिल है।