रायपुर 18 अक्टूबर 2022 -  भाजपा ने 13 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा मंगलवार देर शाम की। इसमें नए जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई, वहीं टिकट के दावेदार माने जा रहे जिलाध्यक्षों की छुट्टी करते हुए संगठन में सक्रिय नेताओं को मौका दिया गया है। जयंती पटेल को रायपुर शहर का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

इससे पहले पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी जिलाध्यक्ष थे। जयंती लंबे समय तक जिला महामंत्री के पद पर रहे हैं। भिलाई में बृजेश ब्रिजपुरिया, राजनांदगांव में रमेश पटेल, मोहला मानपुर में संजीव शाह और खैरागढ़ में धम्मन साहू को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राजनांदगांव में मधुसूदन यादव को जगह पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के करीबी रमेश पटेल को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही सुकमा में धनीराम बारसे, नारायणपुर में रूपसाय सलाम, सक्ती में कृष्णकांत चंद्रा, जांजगीर-चांपा में गुलाब चंदेल, सारंगढ़ में सुभाष जालान, जशपुर में सुनील गुप्ता, मनेंद्रगढ़ में अनिल केशरवानी और कोरिया में कृष्ण बिहारी जायसवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।