रायपुर 27 जनवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज एक आदेश जारी किया है. आदेशानुसार बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए दो असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य किया गया है।

बता दें कि 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों को कुल 06 असाइनमेंट दिये गए हैं जिससे दो असाइनमेंट पूरा कर जमा करने वाले छात्रों को ही 02 मार्च से शुरू हो रही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।