रायपुर 12 जनवरी 2024 - इस महीने के 22 जनवरी को देशभर के साथ ही छत्तीसगढ़ भी राम महोत्सव के उल्लास में डूबा नजर आएगा। इसकी तैयारी सरकारी स्तर पर की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने भी इस उत्सव को भव्य रूप से मनाएं जाने का फैसला लिया हैं। प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस बारें में बड़ा ऐलान किया हैं।
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया हैं कि 22 जनवरी को ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से रामोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस उत्सव को लेकर सबसे बड़ा ऐलान ये हैं कि पंजीकृत 4700 मानस मंडलियों को 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।










