रायपुर 15 नवंबर 2023 - बीती रात रायपुर शहर के गौरा गौरी चौक पर झंडा पोस्टर लगाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई। भाजपा कार्यकर्ता दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का पोस्टर लगा रहे थे इसी वक्त मारपीट की गई। 

आरोपियों के हाथों में कैंचीनुमा धारदार हथियार थे,जिनसे वे मार डालने की धमकी दे रहे थे। इसे भड़के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया जो आधी रात बाद तक चलता रहा । 

FIR दर्ज करने के बाद घेराव खत्म किया आरोपी वसीम खान और अन्नू समेत अन्य के खिलाफ मारपीट , गाली गलौज और जान से मारने की धाराओं 294 , 323 , 506 के तहत FIR दर्ज की गई है फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।