रायपुर 01 जून 2023 - छत्तीसगढ़ में युवाओं के व्यापक हितों को दरकिनार कर व्यापम के बाद अब CGPSC ने भी त्रुटि सुधार के लिए फीस तय कर दी है. व्यापमं के 200 रुपए के मुकाबले CGPSC ने 500 रुपए फीस तय की है. सिविल जज और पुरातत्व अधिकारी , संग्रहाध्यक्ष आदि पदों के लिए जारी विज्ञापन में बाकायदा शुल्क का उल्लेख किया गया है, जबकि CM भूपेश बघेल ने 2022 के बजट भाषण में व्यापम और PSC में शुल्क नहीं लेने का ऐलान किया था।