बिलासपुर 13 मार्च 2023 - रतनपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या कर 10 साल से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। बांगो थाने कोनकोना निवासी 46 साल के गोविंद सिंह उर्फ नान्हू के खिलाफ रतनपुर थाने में 30 मई 2013 को FIR दर्ज की गई थी। उस पर आरोप था कि ससुराल में उसका विवाद हुआ, जिसके बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
उसके विरुद्ध IPC की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बांगो में अपने घर पहुंचा है। एक टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।











