रायपुर 29 जून 2023 - राज्य सरकार ने दो IPS सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है। आइपीएस बीपी राजभानू को सेनानी 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज से सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव, सरजू राम सलाम को सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव से सेनानी 21वीं वाहिनी छसबल बालोद तबादला किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 26 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत तबादला सूची जारी की गई है। देवचरण पटेल रायपुर पश्चिम से गरियाबंद, जय प्रकाश बढ़ई को रायपुर पश्चिम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दर्शन सिंह मरावी सेनानी 21वीं वाहिनी बालोद से 12वीं वाहिनी रामानुजगंज, प्रशांत कतलम को बलरामपुर से मोहला-मानपुर (आपरेशन), हरीश कुमार यादव मुख्य मंत्री सुरक्षा रायपुर से बलौदा बाजार, दीपमाला कश्यप बिलासपुर से जोनल पुलिस अधीक्षक एसबी बिलासपुर, मोनिका ठाकुर 8वीं वाहिनी राजनांदगांव से कोरिया, प्रशांत शुक्ला 9वीं वाहिनी दंतेवाडा से कांकेर, हरीश राठौर बालोद से कबीरधाम, मेधा टेम्भुरकर धमतरी से जगदलपुर, मधुलिका सिंह सूरजपुर से धमतरी, ऋचा मिश्रा कबीरधाम से बलरामपुर, चंद्रेश सिंह ठाकुर गरियाबंद से बलरामपुर ट्रांसफर किया गया है।
अर्चना झा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से जांजगीर-चांपा, मनीषा ठाकुर रावटे कबीरधाम से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुशील कुमार नायक बलरामपुर से बालोद, रामगोपाल करियारे एसबी बिलासपुर से एसबी बस्तर, नितीश कुमार ठाकुर एसबी बस्तर से एसबी कांकेर, धीरेंद्र पटेल कांकेर से मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर, रोहित कुमार झा कोरिया से मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर, सचिंद्र कुमार चौबे बलौदा बाजार से यातायात रायपुर, आकाश मरकाम (आपरेशन) मोहला-मानपुर से सुमका, आरपी प्रधान उप सेनानी 14वीं वाहिनी बालोद से पीटीएस बोरगांव, निवेदिता पाल जगदलपुर से सारंगढ़, शोभराज अग्रवाल (आपरेशन) कोंडागांव से सूरजपुर, माहेश्वरी नाग का सारंगढ़ से जगदलपुर तबादला किया गया है।










