रायपुर 19 मई 2023 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( CGPSC ) कृषि विभाग अंतर्गत सहायक संचालक के 7 पदों हेतु विज्ञापन जारी किया है। जारी पद राजपत्रित द्वितीय श्रेणी के है। जिनके लिए 23 मई से 11 जून तक www.psc.cg.gov.in पर आवेदन भरे जाएंगे।
12 व 13 जून को निःशुल्क तथा 14 व 15 जून को शुल्क के साथ त्रुटि सुधार करना होगा। शैक्षणिक योग्यता मे कृषि मे द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उतीर्ण होना अनिवार्य है।










