अम्बिकापुर 07 मार्च 2022 -  अम्बिकापुर जिले में रॉयल बस की टक्कर से पुलिस जवान की वाहन पलट गई है। हादसे में 5 जवान घायल हो गए है। मिली सूचना के मुताबिक, बलरामपुर पुलिस के जवान किसी कार्य से बिलासपुर जा रहे थे। हादसा बस के ओवरटेक करने से हुई। घायल जवानों को लखनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला लखनपुर के गुजरी चौक के पास का है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।