जैसलमेर 23 फरवरी 2022 -  मंगलवार को एक में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में हुआ। गोवंश को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर कार पलट गई। सड़क हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला समेत दो पुरुषों की दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को राहगीरों की मदद से निजी वाहन से पोकरण चिकित्सालय भेजा गया। घायल और मृतक मोहनगढ़ गांव के सुथार समाज के बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद लाठी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि लाठी इलाके के खेतोलाई गांव के पास की घटना है। हादसे के शिकार सभी लोग मोहनगढ़ से आसुतार जा रहे थे।

लाठी क्षेत्र में खेतोलाई के समीप सुबह 8 बजे हादसा हुआ। वाहन के सामने अचानक मवेशी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। दो गंभीर घायलों को जोधपुर और दो अन्य घायलों को पोकरण रैफर किया गया है। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में सड़क पर मवेशी आने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोटा जिले के सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने आवारा मवेशियों के चलते हो रहे हादसों पर गहरी चिंता प्रकट की और मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर  गौ पालन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर तंज कसते हुए कहा कि ..आवारा सांड-मवेशी सड़कों से हटेंगे नहीं और गौ पालन मंत्री को आप हटाएंगे नही।

हादसे में मृतकों के नाम - 

01 - ओमप्रकाश 47 वर्ष पुत्र देवाराम निवासी
02 - महावीर प्रसाद 43 वर्ष पुत्र जेठमल
03 - चम्पादेवी 40 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश

घायलों में -

01 - आबाराम 47 वर्ष पुत्र आसाराम
02 - पर्वताराम 65 वर्ष पुत्र सोनाराम
03 - मुकनाराम 35 वर्ष पुत्र केसराराम
04 - पप्पूदेवी 62 वर्ष पत्नी चुन्नीलाल
05 - आशुदेवी 19 वर्ष पत्नी सवाई राम