जांजगीर चांपा 30 जुलाई 2021 - जांजगीर चाम्पा जिले के 8 नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदो पर संविदा भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 11 अगस्त सायं 05 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। 

इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in https://janjgir-champa.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाई का अवलोकन कर सकते है।