GPM 13 जून 2022 - स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में व्याख्याता / प्रधान पाठक / उच्च वर्ग शिक्षक / ग्रंथपाल / प्रयोगशाला / सहा. ग्रेड-02 / भृत्य एवं चौकीदार के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती निकली है।
इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 15 जून 2022 तक कार्यालयीन समय 10:30 से सायं 05:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में आवेदन पत्र अपनी सहमति के साथ सीधे जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की आधिकारिक वेबसाईट https://deogpm.webs.com/ पर भी अवलोकन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगें।










