इटावा 05 अक्टूबर 2023 - यूपी के इटावा से जीजा और साली के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जँहा जवान साली को देखकर जीजा की नीयत खराब हो गई। जीजा ने साली के अकेलेपन का भरपूर फायदा उठाया। जीजा की नीयत को साली भांप नहीं पाई और उसके बाइक पर बैठकर चली गई। इसके बाद जीजा ने अपने दोस्तों को बुलाया और घिनौना कांड कर डाला। 

दरअसल साली अपनी बड़ी बहन के घर से लौट रही थी। रास्ते में उसका जीजा मिला और घर छोड़ने के बहाने साली को बाइक पर बिठा लिया। सुनसान जगह लेकर जीजा ने पहले शराब पिलाई फिर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। महिला ने जीजा सहित पांच लोगो के खिलाफ FIR दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक चौबिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अपनी बहन के घर बसरेहर क्षेत्र में गई थी। कुछ ही देर बाद वह वापस लौटी तो रास्ते में उसके जीजा मनोज मिल गए और उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले गए। वहां जीजा ने शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। 

इसके बाद जीजा के दोस्त नरेंद्र सिंह , वकील सिंह , धार सिंह ने भी दुष्कर्म किया। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़ गए। बुधवार को महिला को होश आया तब थाने जाकर तहरीर दी। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया की FIR दर्ज करके आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया हैँ।