लखनऊ 25 अप्रैल 2023 - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दी। छात्रों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम देखें। परीक्षा परिणाम प्रयागराज में स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्यालय से जारी किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई।