चंडीगढ़ 04 जनवरी 2024 -  हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। भाजपा की नई टीम में 11 जिला अध्यक्ष नये बनाए गए हैं, जबकि 11 पुराने जिलाध्यक्षों को दोबारा काम करने का मौका दिया गया है। प्रदेश टीम में हर जाति और वर्ग को प्रतिनिधित्व देते हुए महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। कई जिलों में अध्यक्ष की कमान जहां महिला नेताओं को सौंपी गई, वहीं प्रदेश महामंत्री के पद पर भी पहली बार डॉ. अर्चना गुप्ता के रूप में किसी महिला को जिम्मेदारी मिली है।

यह होंगे भाजपा के नये जिलाध्यक्ष

दीपक शर्मा – पंचकूला – नई जिम्मेदारी

मनदीप राणा – अंबाला – नई जिम्मेदारी

राजेश सपड़ा – यमुनानगर – पुरानी जिम्मेदारी

रवि बतान – कुरुक्षेत्र – पुरानी जिम्मेदारी

अशोक गुर्जर – कैथल – पुरानी जिम्मेदारी

योगेंद्र राणा – करनाल – पुरानी जिम्मेदारी

दुष्यंत भट्ट – पानीपत – नई जिम्मेदारी

जसबीर दोदवा – सोनीपत – नई जिम्मेदारी

रणबीर ढाका – रोहतक – पुरानी जिम्मेदारी

राजू मोर – जींद – पुरानी जिम्मेदारी

राजकुमार वोहरा – फरीदाबाद – नई जिम्मेदारी

चरण सिंह तेवतिया – पलवल – पुरानी जिम्मेदारी

प्रीतम चौहान – रेवाड़ी – पुरानी जिम्मेदारी

नरेंद्र पटेल – नूंह – पुरानी जिम्मेदारी

दयाराम यादव – महेंद्रगढ़ – पुरानी जिम्मेदारी

बलदेव ग्रोहा – फतेहाबाद – पुरानी जिम्मेदारी

मुकेश गौड़ – भिवानी – नई जिम्मेदारी

आशा खेदड़ – हिसार – नई जिम्मेदारी

राजपाल जांगडा – झज्जर – नई जिम्मेदारी

निताशा सिहाग – सिरसा – नई जिम्मेदारी

कमल यादव – गुरुग्राम – नई जिम्मेदारी

डॉ. किरण कलकल – चरखी दादरी – नई जिम्मेदारी।