कानपुर 29 सितंबर 2023 - कानपुर में दवा करोबारी से मारपीट के मामले में पार्षद पति अंकित शुक्ला ने ज्वाइंट कमिश्नर के सामने सरेंडर कर दिया है। अंकित शुक्ला वकीलों के साथ ज्वाइंट कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। वो अमोल दीप भाटिया के साथ मारपीट में आरोपी हैं, जिन पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

वहीं, पार्षद सौम्या शुक्ला भी पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार पर दबाव डाला जा रहा है। न जाने पुलिस पर किस चीज का दबाव है, कि इनाम घोषित कर दिया है। क्या उन्होंने मर्डर किया है या पहले भी कोई रिपोर्ट रही है। आपराधिक हिस्ट्री रही है। जब ऐसा नहीं है, तो कैसे इनाम रखा गया है।

पुलिस ने हमें मुजरिम ही साबित कर दिया गया है। हमारा पक्ष ही नहीं सुना जा रहा है। भाजपा की पार्षद हैं और भाजपा की ही सरकार है। इस सवाल पर कहा कि शायद कुछ असामाजिक तत्व  है, जो पार्टी को नीचा दिखाने की साजिश रच रहे हैं। उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।