रायपुर 09 जुलाई 2023 -  राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास बिना किसी आंधी तूफान के अचानक विशालकाय पेड़ कार के उपर गिर गया , इस हादसे को जिस किसी ने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में कार का पिछले हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है वो तो भगवान का शुक्र था की पेड गिरते वक्त आसपास और कोई नहीं था इसीलिए बड़ा हादसा टल गया. सूचना देने के आधा घंटा बाद निगम का अमला पहुंचा. वहीं बिजली विभाग की टीम मौके पर है, जो लाइन दुरुस्त करने में लगी हुई है. यह पॉस इलाका है, लगभग सभी मंत्रियों का बंगला है. पेड़ गिरने से इलाके में बिजली गुल है।