सक्ती 26 जुलाई 2026 - इस वक्त सक्ती जिले के हसौद थाना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यहाँ पदस्थ आरक्षक ने थाने के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। मृत आरक्षक का नाम जय लहरे बताया जा रहा है और वह पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भलवाही का निवासी था जो हसौद थाने में बतौर आरक्षक के रूप में पदस्थ था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। आत्महत्या के पीछे व्यक्तिगत, पारिवारिक, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा।













