सक्ती 12 सितंबर 2026 - रायगढ़ पुलिस ने सक्ती शहर के नामी बदमाश गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेज दिया है।रायगढ़ पुलिस के मुताबिक गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन मोबाईल फोन पर अलग अलग आवाज निकाल कर लोगो से सायबर ठगी करता था।
रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि रायगढ़ निवासी उमेश अग्रवाल ने शिकायत कराई की कोई ब्यक्ति उसे फोन कर दवाई खरीदने के नाम पर रुपये मांग कर ठगी करने का प्रयास कर रहा है। इस शिकायत को पर रायगढ़ पुलिस ने मोबाईल का लोकेसन ट्रैस कर जब गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन को गिरफ्तार किया तो पूरी कहानी सामने आ गई।
दरसअल गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन रायगढ़ निवासी उमेश अग्रवाल को फोन कर रोते हुए कहा कि चाचा मैं गोलू बोल रहा है और इस वक्त मैं जिला हॉस्पिटल के सामने एक दवाई दुकान पर खड़ा हूँ और मुझे दवाई खरीदने के लिए रुपयों की जरूरत है। लेकिन जब उमेश अग्रवाल ने गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन को पहचानने से इंकार कर दिया तब गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन ने रोते हुए दवाई दुकान के संचालक से बात कराने की बात कही। फिर गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन ने अपनी आवाज बदल लिया और दवाई दुकान का संचालन मनोज अग्रवाल बन कर बात करने लगा।
इस पर उमेश अग्रवाल को शक हुआ तब वे जिला हॉस्पिटल के पास पंहुच कर उक्त दवा दुकान के बारे में पता किया तब जनता मेडिकल के नाम से कोई दुकान नही मिली जिसके बाद उन्हें सायबर ठगी होने का शक हुआ। फिर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
रायगढ़ पुलिस ने गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन को गिरफ्तार कर जब घटना का रिक्रिएसन कराया तब गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन के आवाज बदलने की कला को देख कर दंग रह गई।













