मुज्जफरनगर 12 सितंबर 2026 - उतर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. एक तीन के बच्चों के पिता पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा कि अपने परिवार को छोड़ दिया. अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर और बच्चों को छोड़कर घर से किन्नर के साथ चला गया फरार हो गया। पूरा मामला मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी का है।

पीड़िता राबिया मूल रूप से शामली जनपद की रहने वाली हैं. राबिया की शादी 24 जनवरी 2020 को मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी मोहल्ला निवासी इस्तखार बेग के साथ हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. उसका आरोप है पति उसे तीन तलाक देकर और बच्चों को छोड़कर किन्नर के साथ भाग गया। राबिया ने इस मामले में तीनों बच्चों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी की शिकायत के बाद पति इस्तखार बेग ने शनिवार को वीडियो जारी कर सफाई दी है. पति ने पत्नी के तीन तलाक वाले आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि, जोया (किन्नर) के उसकी दोस्ती और पुराने संबंध जरूर थे. लेकिन आठ महीने पहले दोनों अलग हो चुके हैं।

राबिया को उसके और जोया के संबंधों के बारे में पहले से जानती थी. जोया ने उसके और उसके परिवार की काफी मदद की थी. राबिया का ब्यूटी पार्लर खुलवाया, राबिया के इलाज का खर्च उठाया और भी आर्थिक मदद की. राबिया बार बार उससे पैसे मांगती थी. जिससे दोनों का रिश्ता ख़त्म हो गया था. उसने पत्नी को तलाक नहीं दिया है. बस उनके बीच झगड़ा हुआ है।