सक्ती 12 सितंबर 2026 - मोबाईल दुकान में घुस कर लाखो की चोरी, कई संगीन अपराधों में शामिल गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन अभी तक तो सिर्फ सिगरेट और दारू के लिए छोटे मोटे अपराध करता था लेकिन अब लगता है कि गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन हाईटेक होकर किसी बड़े सायबर ठग गिरोह में शामिल होने की तैयारी में है। आश्चर्य की बात यह है गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन सक्ती ही नही बल्कि कई अन्य जिलों में अपराध दर्ज होने के बाद भी अब तक सक्ती पुलिस द्वारा उसे जिला बदर करने की कार्यवाही नही गई है।

गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन रंगदारी और चोरी तो करता ही है साथ ही सिंगल पसली होने के बाद भी खली जैसे रेसलर को भी चैलेंज कर देता है। वजह साफ है कि अगर किसी ने गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन को एक छोटा सा धक्का दे दिया तो यमराज को एक पल की भी देरी नही लगेगी गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन को नर्कवासी बनाने में।

खैर गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन इस लायक तो है नही की उसे हम अपने वेबसाइट में जगह दे। बात पुलिस की है जो गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन के खिलाफ कई केस दर्ज होने के बाद भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही नही कर पाई है। जबकी रायगढ़ पुलिस ने सायबर ठगी के मामले में उसे जेल भेज दिया है। गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन कुछ महीने जेल में रहने के बाद छूट कर सक्ती आएगा और फिर से अपनी पुरानी हरकते शुरू करेगा।

सक्ती के तेज तर्रार और संवेदनशील SP से स्थानीय लोगो की अपील है कि गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन की पुरानी हिस्ट्री को खंगाले और उसे जिला बदर करने की अनुशंसा माननीय जिला दंडाधिकारी से करे। खैर जो भी SP करेंगे अच्छा ही करेंगे फिलहाल आप देखे गोलू शर्मा उर्फ गोलू बाम्हन वो VIDEO जिसमे वो आवाज बदल कर लगा रहा था चुना..।

वीडियो सोर्स - AGN 24