सक्ती 24 दिसंबर 2023 - इस वक्त सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा बाराद्वार थाना क्षेत्र के सरहर के स्वागत द्वार के पास ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिंड़त हो गई इस हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक भूपेंद्र सूर्यवंशी और अभय सूर्यवंशी अपने गांव बघौदा से बाराद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरहर गांव के स्वागत द्वार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मामले में बाराद्वार पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है।