जांजगीर चाम्पा 19 फरवरी 2022 -  जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ी दलहा गाँव से बड़ी खबर निकल कर आ रही है।

इस ग्राम पंचायत के पंच ने फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली है ग्रामीणों की सूचना के बाद अकलतरा पुलिस शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , पंच ने किस वजह से खुदकुशी की है इस बात की जानकारी अब तक सामने नही आई है।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने दलहा पहाड़ के पास पेड़ पर लटकते शव को देखा लोगो ने जब पास जा कर देखा तो लाश गाँव के पंच मनरमन अघरिया उम्र 47 साल की थी जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।