जांजगीर चांपा 22 नवम्बर.2021 - जिले की जनपद पंचायत डभरा की ग्राम पंचायत साराडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन में अनियमितता पाये जाने पर संचालन एजेन्सी को निरस्त कर दिया गया है। 

अगामी आदेश पर्यन्त तक साराडीह के शासकीय उचित मूल्य दुकान को ग्राम पंचायत उपनी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में संलग्न किया गया है।