जांजगीर चाम्पा 18 जून 2023 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से डकैती के एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा पांच से छः अज्ञात नकाबपोशों ने पूरे परिवार को बंधक बना कर लाखो की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है , SP विजय अग्रवाल सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पँहुच कर विवेचना में जुट गए है।

जानकारी के मुताबिक डकैती की इस वारदात को अकलतरा शहर के वार्ड क्रमांक 05 में निवासरत शिक्षक किशोर देवांगन के घर मे दिया गया है शनिवार - रविवार की दरमियानी रात 05 से 06 की संख्या में अज्ञात नकाबपोश घर के भीतर घुसे और हथियारों के दम पर पूरे परिवार को बंधक बना कर सोने चांदी के जेवरों सहित लाखो रुपये के समान को लूट कर फरार हो गए।

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि FSL की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है फिलहाल परिजनों का बयान लिया जा रहा है जिले में नाकेबंदी कर संदिग्धों की जाँच की जा रही है।