जांजगीर चाम्पा 11 सितंबर 2022 -  इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने नेताजी चौक स्थिति एक ATM को लूटने की कोशिश की है।

पुलिस ने इस मामले में बताया कि शातिर लुटेरे ने पहले स्ट्रीट लाइट बंद किया फिर कैमरे में टेप लगाया उसके बाद साबर से ATM को तोड़ने की कोशिश की लेकिन असफल हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।