रायपुर 15 मार्च 2023 - विधानसभा घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच जमकर रस्सा कसी हुई पुलिस भाजपाइयों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अपील करती रही लेकिन उन पर इसका कोई असर नजर नहीं आया। पुलिस भीड़ को रोकने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती रही लेकिन कार्यकर्ता बेरिकेड्स को लांघकर आगे बढ़ गए। ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रमुख अरूण साव , पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल और केदार कश्यप को हिरासत में ले लिया है।

मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। सुरक्षा के लिहाज से बड़े पैमाने पर पुलिस की भी तैनाती की गई हैं। विधानसभा घेराव के लिए निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस के जवानों के धक्कामुक्की करने पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और कार्यकर्ता भड़क उठे. पुलिस बल और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।