बिलासपुर 20 जनवरी 2022 - बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनावी शराब पीकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक को इलाज के लिये सिम्स में भर्ती किया गया था जहा उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मामला जयरामनगर के पास भनेसर गांव का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब बंटी थी। ये शराब पीकर एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर है। गंभीर युवक का इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। ये मामला जयरामनगर के पास भनेसर गांव का है। मृतक युवक का नाम अजय निर्मलकर बताया जा रहा है। और गंभीर युवक का नाम रवि टण्डन। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है की आखिर शराब पीने से युवक की मौत कैसे हो गई , पुलिस परिजनों औऱ आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।