रायपुर 13 सितंबर 2022 -  रायपुर के सदर बाजार स्थित SBI के एटीएम में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद दमकल की वाहन मौके पर पहुंच गई है। आग लगने से एटीएम जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। पूरा मामला कोतवाली इलाके का है। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. अब तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है।