रायपुर 03 जून 2023 - राजधानी के सुंदर नगर इलाके में आज रात एक 22 वर्षीय युवक का अपहरण हुआ है। मामलें में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवक का सुंदर नगर इलाके से रात को अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक युवक का नाम सिद्धार्थ बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक की तलाश में शहर भर में नाकाबंदी कर दी है। आपको बता दें कि युवक को सुन्दर नगर इलाके से 3 युवकों ने मिलकर इनोवा में आये और युवक को उसके दुकान से खींचकर ले गए। शहर भर में पुलिस ने जहां एक तरफ नाकेबंदी कर दी है वही दूसरी तरफ मौके में भी काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देव चरण पटेल ने बताया कि ये वारदात रात 9 बजे की है जहां युवक सिद्धार्थ सुंदर नगर स्थित अपनी दुकान में बैठा था जिसके पास 3 लोग इनोवा में सवार होकर आए और उससे वाद-विवाद करने लगे जिसके बाद युवक से मारपीट करते हुए युवक को इनोवा में बैठकर ले गए। इस वारदात के बाद से शहर भर में नाकेबंदी कर दी गयी है।










