गरियाबंद 15 दिसम्बर 2021 -  CRPF 65 वीं बटालियन के जवान के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जवान ने AK 47 राइफल से खुद पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जवान का नाम उदय वीर सिंह निवासी एटा उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस अधिकारियों का दल दर्रीपारा CRPF कैंप पहुंचा है।

गरियाबंद SP जे आर ठाकुर ने उक्त घटना की पुष्टि की है. इस आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. वहीं मौके पर पहुंची टीम सुसाइट नोट की भी तलाश कर रही है।