गरियाबंद 24 अगस्त 2022 -  गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में पदस्थ ASI ने अपने थाने में ही फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने थाने के रोशनदान में फांसी लगा ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के मैनपुर थाने में ASI शंकर लाल सिदार पदस्थ थे। 58 वर्षीय सिदार मिलनसार छवि के माने जाते थे। वे मैनपुर थाने में 01 नवंबर 2021 से पदस्थ रहें थे। आज सुबह जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे फाँसी पर लटकते मिले। उन्होंने प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे चढ़ कर थाने के रोशनदान में फंदा बनाया हुआ था और उसी में फांसी में झूल गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक ASI शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे. इस घटना की मैनपुर थाना प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज ने पुष्टि की है।