रायपुर 16 फरवरी 2022 -  राजधनी रायपुर के बीजेपी कार्यालय में आज शाम गोली चली। मौके पर मौदहापारा पुलिस मौजूद। मौदहापारा स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में तौनत पुलिस जवान ने खुद को मार ली है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हवालदार राजकुमार नेताम ने अपनी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारी है। इस घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। 

जानकारी के मुताबिक जवान 4थी बटालियन की  CAF में पदस्थ बताया जा रहा है. कोतवाली थाना सीएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि CAF के जवान ने सुसाइड की है। आरक्षक राजकुमार नेताम अपने रायफल से खुद को गोली मार ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जवान को खुद को गोली क्यों मारी।

jsr