रायपुर 22 दिसंबर 2023 - नगरीय निकायों के 12 सौ से अधिक एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया गया कि नगर पालिका निगम ,  नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांग्रेस सरकार ने पार्टी के नेताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया था। करीब दो साल पहले ये नियुक्तियां हुई थी। अब इन नियुक्तियों को खत्म कर दिया गया है।

अब यह कयास लगाया जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव होने के बाद भाजपा सरकार नए सिरे से एल्डर मेनो नियुक्तियां करेगी।