रायपुर 26 नवम्बर 2022 - पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें शुक्रवार की रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर स्वास्थ्य में सुधार के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को सांस लेने में तकलीफ और घबराहट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। बता दे की डॉ रमन सिंह इन दिनों भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में लगातार सक्रिय हैं और बीती रात लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।










